गरीबों का जीवन स्तर सुधारेगा एनआरएलएम

जामताड़ा : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के क्रियान्वयन पर शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय में किया गया. मुख्य अतिथि के तौर पर प्रभारी डीडीसी रवींद्र सिंह मौजूद थे. कार्यक्रम में रिसोर्सपर्सन के रूप में झारखंड राज्य आजीविका प्रमोशन सोसाइटी रांची के राज्य समन्वयक अरिंदम मिश्र ने एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के […]
जामताड़ा : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के क्रियान्वयन पर शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन समाहरणालय में किया गया. मुख्य अतिथि के तौर पर प्रभारी डीडीसी रवींद्र सिंह मौजूद थे.
कार्यक्रम में रिसोर्सपर्सन के रूप में झारखंड राज्य आजीविका प्रमोशन सोसाइटी रांची के राज्य समन्वयक अरिंदम मिश्र ने एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के कार्यक्रम के संबंध में कार्यशाला में उपस्थित प्रशिक्षुओं को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एसजीएसवाइ के कमी को एनआरएलएम के माध्यम से दूर करना है ताकि गरीब महिलाओं को इसका लाभ मिल सके.
उन्होंने बताया कि यह डिमांड बेस कार्यक्रम है जिसके माध्यम से हमलोगों को गरीबी उत्थान का कार्य करना है. इस मौके पर टीएसओ निलेश सिंह, संजय भगत, नितिश सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया, जिला पशुपालन पदाधिकारी, बीडीओ हेमा प्रसाद, पंकज कुमार, विभूति मंडल, सभी एलईओ, कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक संजीव कुमार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना पदाधिकारी संदीप कुमार, मत्स्य पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










