अनुबंध पर बहाल होंगे चिकित्सक

अपर निदेशक ने लिया सदर अस्पताल का जायजा, कहा जामताड़ा : झारखंड स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक दीपाली दे बुधवार को जामताड़ा सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया. साथ ही सिविल सजर्न डॉ बीके साहा को कई निर्देश दिये. उन्होंने सीएस को कहा कि जिले […]
अपर निदेशक ने लिया सदर अस्पताल का जायजा, कहा
जामताड़ा : झारखंड स्वास्थ्य विभाग की अपर निदेशक दीपाली दे बुधवार को जामताड़ा सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया.
साथ ही सिविल सजर्न डॉ बीके साहा को कई निर्देश दिये. उन्होंने सीएस को कहा कि जिले के अस्पतालों में जो भी कमी है उसे शीघ्र पूरा करें. चिकित्सकों की कमी की भरपाई शीघ्र होगी. इसके लिए अनुबंध पर चिकित्सकों की बहाली की जायेगी. ताकि आम जनता को कोई परेशानी ना हो. दीपाली दे ने यह भी कहा कि सभी अस्पतालों का निरीक्षण कर कमियों की सूची तैयार करें.
जहां सुविधाओं का अभाव है उसे पूरा किया जाय. जरूरत के अनुसार झारखंड स्वास्थ्य विभाग सारी कमियों को दूर करेगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिस भवन में सदर अस्पताल संचालित हो रहा है वह सुरक्षा के दृष्टिकोण से सही नहीं है. इसे नये भवन में सिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाय.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










