सरकार कर रही सौतला व्यवहार

Published at :13 Nov 2013 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार कर रही सौतला व्यवहार

12 सूत्री मांगों को लेकर चौकीदारों ने दिया धरना, कहा जामताड़ा : अपनी मांगों को लेकर झारखंड राज्य सरदार एवं चौकीदार संघ ने मंगलवार को समाहरणाय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिरूद्ध आजाद कर रहे थे. मौके पर श्री आजाद ने कहा कि सरकार चौकीदारों के साथ प्रशासन सौतेला व्यवहार कर […]

विज्ञापन

12 सूत्री मांगों को लेकर चौकीदारों ने दिया धरना, कहा

जामताड़ा : अपनी मांगों को लेकर झारखंड राज्य सरदार एवं चौकीदार संघ ने मंगलवार को समाहरणाय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिरूद्ध आजाद कर रहे थे.

मौके पर श्री आजाद ने कहा कि सरकार चौकीदारों के साथ प्रशासन सौतेला व्यवहार कर रही है. उन्होंने फतेहपुर थाना में पदस्थापित तत्कालीन जमादार एनडी सिंह ने चौकीदार विंदेश्वरी पुजहरनी के साथ अभद्र व्यवहार की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की.

कहा कि फतेहपुर थाना के महिला आदिम जनजाति विधवा चौकीदार बिंदेश्वरी पुजहरनी को न्याय मिले और उनके साथ र्दुव्‍यवहार करने वाले पर उचित कार्रवाई की जाय. उन्होंने कहा कि सरकार चौकीदारों को उनके अधिकार से वंचित रखने का काम कर रही है.

चौकीदार अपने हक के लिए आगे भी आंदोलन जारी रखेगा. मौके पर रामजीत मंडल, बासुदेव राय, प्रबोध महतो, जगबंधु कुमार, कमला कांत टुडू आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola