पंचायत सचिवों को नहीं मिला वेतन

Published at :03 Nov 2013 1:55 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत सचिवों को नहीं मिला वेतन

कुंडहित : इस वर्ष पंचायत सचिवों की दीपावली अंधेरे में गुजरेगी. कुंडहित के पंचायत सचिवों को आठ महीने से वेतन नहीं मिला है. इस कारण परिवार के भूखे मरने की नौबत आ गयी है. बच्चों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है. पंचायत सचिव किशोर खां ने कहा कि राशन दुकान पर बकाया […]

विज्ञापन

कुंडहित : इस वर्ष पंचायत सचिवों की दीपावली अंधेरे में गुजरेगी. कुंडहित के पंचायत सचिवों को आठ महीने से वेतन नहीं मिला है. इस कारण परिवार के भूखे मरने की नौबत गयी है. बच्चों की शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है.

पंचायत सचिव किशोर खां ने कहा कि राशन दुकान पर बकाया राशि काफी बढ़ गया है. विशेश्वर मरांडी ने कहा कि उनका बेटा हर्निया से पीड़ित है. उसके ऑपरेशन के लिए पैसे नहीं है. पतित पावन राउत ने कहा कि उनका बेटा बाहर पढ़ता है. उसे पांच महीने से पैसे नहीं भेजा है. उसकी पढ़ाई बाधित हो गयी है. अब्दुल हमीद ने कहा कि वेतन के अभाव में ईद बकरीद पर घर नहीं गया. इसके साथ ही तलवा किस्कू, परमेश्वर मुमरू, पेरश मंडल, विनय झा, सहदेव मुमरू भी परेशान है.

इस संबंध में बीडीओ श्रीमती सोरेन ने कहा कि नाजिर नहीं रहने के कारण पंचायत सचिवों का वेतन बंद है. नाजिर आने पर वेतन का भुगतान एक सप्ताह के अंदर कर दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola