घंटों लगा रहा सड़क जाम

Published at :30 Oct 2013 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
घंटों लगा रहा सड़क जाम

काठीकुंड : दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित गुमरा नदी पर बने डायर्वसन तक पहुंचने वाली सड़क पर आए दिन वाहनों के फंसने का सिलसिला जारी है. सोमवार की शाम से कई चिप्स लदे ट्रक जाम में फंसे हैं. निर्माण करा रही कंपनी द्वारा डायर्वसन का निर्माण अच्छे से न कराने से आयेदिन ट्रक चालकों को […]

विज्ञापन

काठीकुंड : दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग स्थित गुमरा नदी पर बने डायर्वसन तक पहुंचने वाली सड़क पर आए दिन वाहनों के फंसने का सिलसिला जारी है. सोमवार की शाम से कई चिप्स लदे ट्रक जाम में फंसे हैं. निर्माण करा रही कंपनी द्वारा डायर्वसन का निर्माण अच्छे से कराने से आयेदिन ट्रक चालकों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता हैं.

चढा.ई पर एक हाइवा फंस जाने से पुल के दोनो ओर ट्रकों की लंबी लाइन लग गयी. जहां एक ओर गुमरा नदी से जीभी आर के जमनी स्थित क्रशर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी थी,वहीं एक ओर नदी से जीभीआर के कैंप तक गाड़ियों की कतार लगी रही. मंगलवार दोपहर 12 बजे जाम हटाया गया.

चिप्स लेकर जमुई लौट रहे ट्रक चालक रविंद्र प्रसाद ने कहा कि बार बार गाड़ियां यहां फंसती हैं. मुंगेर लौटने के क्रम में जाम में फंसे ट्रक चालक विनोद मंडल ने कहा कि लगातार वे पांचवी बार इसी डायर्वसन पर फंसे हैं. सड़क अब तक ठीक होने से काफी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola