अवैध कोयला जब्त

जामताड़ा : चितरा कोयलारी से जामताड़ा रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई के दौरान बड़े पैमाने पर हेराफेरी का धंधा जारी है. गुरुवार को एक बार पुन: इसका खुलासा खुद चितरा के सीसीएल के जीएम अजय सिंह ने किया. हुआ यूं की जीएम श्री सिंह गुरुवार को जामताड़ा से गुजर रहे थे. इसी दौरान उदलबनी के […]
जामताड़ा : चितरा कोयलारी से जामताड़ा रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई के दौरान बड़े पैमाने पर हेराफेरी का धंधा जारी है. गुरुवार को एक बार पुन: इसका खुलासा खुद चितरा के सीसीएल के जीएम अजय सिंह ने किया. हुआ यूं की जीएम श्री सिंह गुरुवार को जामताड़ा से गुजर रहे थे.
इसी दौरान उदलबनी के समीप कोयला लदे डंफर से कुछ लोगों को कोयला उतारते देखा. उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी. मौके पर पुलिस छापामारी कर कोयला लदा डंफर सहित उताकर रखा गया चोरी का कोयला जब्त किया है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि चितरा से जामताड़ा साइडिंग तक कोयला माफिया वाहन से कोयला चुराने के धंधे में सक्रिय हैं. यहां इस रास्ते पर प्रतिदिन वाहनों से कोयला चुराने का काम को अंजाम दिया जाता.
मगर कभी कभार ही पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती है. डंफर से सिर्फ कोयला चुराने का ही नहीं बल्कि कोयला माफियाओं द्वारा डंफर में लदे कोयले को उतार कर बच्चे हुए कोयले को पानी भींगा कर कोयले की चोरी करते हैं. यह गोरख धंधा बदस्तूर सालों भर जारी रहता है.
थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर ने बताया वाहन डब्ल्यूबी 37/ 4785 से कुछ लोग मानिक मंडल के चूड़ा मिल में कोयला उतार रहा था. जीएम को देखते ही ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया. उन्होंने बताया कि वाहन सीसीएल के इंस्पेक्टर के कब्जे में है. जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज होगी.
क्या कहते हैं जीएम
श्री सिंह ने कहा कि कोयले की चोरी पर अकुंश लगाया जायेगा. इसकी पहल आरंभ हो गयी. आये दिन इस रूट में जांच अभियान चलाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










