डायन बता महिला को पीटा न्यायालय में मामला दर्ज

जामताड़ा कोर्ट : डायन प्रताड़ना से संबंधित दो मामले बुधवार को न्यायालय में दर्ज किये गये हैं. पहला मामला करमाटांड थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी रमिया देवी ने बीके तिवारी के न्यायालय में दर्ज कराया है. इस मामले में पीड़िता ने किशोरी महतो सहित पांच व्यक्तियों पर डायन का आरोप लगा कर मारपीट करने […]
जामताड़ा कोर्ट : डायन प्रताड़ना से संबंधित दो मामले बुधवार को न्यायालय में दर्ज किये गये हैं. पहला मामला करमाटांड थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी रमिया देवी ने बीके तिवारी के न्यायालय में दर्ज कराया है.
इस मामले में पीड़िता ने किशोरी महतो सहित पांच व्यक्तियों पर डायन का आरोप लगा कर मारपीट करने व कीमती जेवर छीनने का आरोप लगाया है. दूसरे मामले में मोहनपुर गांव के ही कुंती देवी ने जीतेंद्र पंडित पर मारपीट करने व घर का कीमती समान क्षतिग्रस्त करने का आरोप बीके तिवारी के न्यायालय में लगाया है. दोनों मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के लिए करमाटांड़ थाने को भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










