युवक व विवाहिता ने फांसी से लटक कर दे दी जान

Published at :24 Oct 2013 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
युवक व विवाहिता ने फांसी से लटक कर दे दी जान

नाला : थाना क्षेत्र के किस्टोपुर गांव में पेड़ से लटकती एक युवक व एक विवाहिता का शव बरामद किया गया है. दोनों एक ही परिवार के हैं और रिश्ते में दादी पोता हैं. युवक का नाम पिंटू बाउरी 20 वर्ष और विवाहिता का नाम मंगली बाउरी 25 वर्ष बताया जाता है. फिलहाल घटना के […]

विज्ञापन

नाला : थाना क्षेत्र के किस्टोपुर गांव में पेड़ से लटकती एक युवक एक विवाहिता का शव बरामद किया गया है. दोनों एक ही परिवार के हैं और रिश्ते में दादी पोता हैं. युवक का नाम पिंटू बाउरी 20 वर्ष और विवाहिता का नाम मंगली बाउरी 25 वर्ष बताया जाता है.

फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया है. दोनों ने एक ही साड़ी के दो फंदे तैयार कर आत्महत्या की है. पुलिस ने बताया कि गांव के चौकीदार ने घटना की सूचना दी थी. गांव पहुंच कर शवों को पेड़ से उतारा गया. बताया जाता है कि विवाहिता मंगली की शादी आठ माह पूर्व पिंटु बाउरी के चचेरे दादा 45 वर्षीय साधु बाउरी के साथ हुई थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola