झारखंड में बढ़ी है अफसरशाही: शिबू सोरेन

Published at :06 Oct 2013 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में बढ़ी है अफसरशाही: शिबू सोरेन

जामताड़ा : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा है कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबको बोलने का हक है. बयान बाजी से कुछ नहीं होगा. उनका इशारा मंत्री मन्नान मल्लिक द्वारा शुक्रवार को दिये गये बयान पर था. वे दुमका जाने के क्रम में कुछ देर के लिए जामताड़ा परिसदन में पत्रकारों से बातचीत […]

विज्ञापन

जामताड़ा : झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा है कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबको बोलने का हक है. बयान बाजी से कुछ नहीं होगा. उनका इशारा मंत्री मन्नान मल्लिक द्वारा शुक्रवार को दिये गये बयान पर था.

वे दुमका जाने के क्रम में कुछ देर के लिए जामताड़ा परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. चारा घोटाले मामले में श्री सोरेन ने कहा कि जिसने जैसा किया, उसकी सजा मिली. लालू प्रसाद यादव जी के साथ भी ऐसा ही हुआ है. उन्होंने स्वीकारा कि प्रदेश में अफसरशाही बढ़ी है, इसके लिए जनता को सख्त होना होगा. तभी पदाधिकारियों पर लगाम लगायी जा सकती है.

वर्तमान में हेमंत सरकार ठीक चल रही है. कुछ ही दिनों में प्रदेश में विकास दिखेगा. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम, अरविंद भैया, प्रो कैलाश प्रसाद साव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

फतेहपुर : शिबू सोरेन के फतेहपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. डाकबंगला में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की. उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे. बच्चे शिक्षित होंगे तो प्रदेश का विकास होगा. कार्यकर्ता क्षेत्र में काम करें. मौके पर नाला के पूर्व विधायक रवींद्र नाथ महतो, परेश यादव, राजेश मंडल, सुजीत सरकार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola