केंद्र सरकार हर मोरचे पर विफल

Published at :30 Sep 2013 2:37 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र सरकार हर मोरचे पर विफल

जामाताड़ा : 2014 के लोकसभा चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में ही आयेगा. इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जायें. दिसंबर–जनवरी में नरेंद्र मोदी के दुमका आगमन की संभावना है. भाजपा के शासन में झारखंड का काफी विकास हुआ लेकिन वर्तमान सरकार इस दिशा में कोई काम नहीं कर रही. रविवार को […]

विज्ञापन

जामाताड़ा : 2014 के लोकसभा चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में ही आयेगा. इसके लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जायें. दिसंबरजनवरी में नरेंद्र मोदी के दुमका आगमन की संभावना है. भाजपा के शासन में झारखंड का काफी विकास हुआ लेकिन वर्तमान सरकार इस दिशा में कोई काम नहीं कर रही.

रविवार को जामताड़ा नगर भवन मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित महापंचायत में लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विष्णु मंडल ने उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार हर मोरचे पर विफल हुई है. देश में गरीबी बढ़ी है. रोजगार के अवसर कम हो गये हैं. ऐसे में सरकार से लोगों को अब किसी तरह की उम्मीद नहीं रह गयी है. लोग बदलाव की आस लगाये बैठे हैं.

सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री दिनेश दूबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वो करके दिखाती है. अटल बिहारी की सरकार में देश के किसानों का काफी विकास हुआ था. जबकि कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है.

प्रदेश उपाध्यक्ष दीपनारायण सिंह ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार लाना है. इसके लिए कार्यकर्ता तैयार रहें. पूर्व मंत्री सह नाला के विधायक सत्यानंद झा बाटुल ने कहा कि कृषि मंत्री रहते हुए किसानों का बीमा कराया था. हाथी डूबा तालाब बनवाया गया. कृषि उपकरण बहुतायात मात्र में बांटे गये. दुग्ध शीतक केंद्र बनाये गये. लेकिन वर्तमान सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं कर रही है. मंच संचालन किसान मोरचा के प्रदेश महामंत्री तरूण कुमार गुप्ता ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola