कॉलेज में बढ़ेंगी सुविधाएं

Published at :27 Sep 2013 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
कॉलेज में बढ़ेंगी सुविधाएं

जामताड़ा : जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने कहा है कि जामताड़ा महिला महाविद्यालय में सुविधा बढ़ाने की जरूरत है. वे महिला कॉलेज में सुविधाओं की जानकारी लेने गुरुवार को कॉलेज पहुंचीं थीं. इस क्रम में उन्होंने सुविधाओं का अभाव पाया. इस दौरान कॉलेज की छात्राओं व शिक्षकों ने भी अपनी समस्याएं अध्यक्ष को गिनाया. […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा सोरेन ने कहा है कि जामताड़ा महिला महाविद्यालय में सुविधा बढ़ाने की जरूरत है. वे महिला कॉलेज में सुविधाओं की जानकारी लेने गुरुवार को कॉलेज पहुंचीं थीं.

इस क्रम में उन्होंने सुविधाओं का अभाव पाया. इस दौरान कॉलेज की छात्राओं शिक्षकों ने भी अपनी समस्याएं अध्यक्ष को गिनाया. पुष्पा सोरेन ने आश्वासन दिया कि जो समस्या जिला स्तर पर है उसे जिले के पदाधिकारियों से मिल कर समाधान किया जायेगा और जो उच्च स्तर की समस्या है उसके लिए वरीय पदाधिकारियों से बात की जायेगी.

छात्रावास में रसोइया नहीं

छात्रावास में रसोइया नहीं रहने के कारण छात्राएं खुद भोजन बनातीं हैं. इसके लिए रसोइया का प्रबंध बहुत जरूरी है. यहां के शौचालय की स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं है. जिप अध्यक्ष ने कहा कि जिला स्तर पर आयोजित बैठक में इस समस्या को रखा जायेगा.

ये थे उपस्थित

मौके पर प्रो मुरारी भूषण सिंह, प्रो पीएम खां, प्रो दिलीप कुमार खां, प्रो कामेश्वर प्रसाद सिन्हा, डॉ अशोक कुमार सहित छात्रावास की छात्राएं उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola