सत्ता तक पहुंचेगी भाजपा :सुरेश

जामताड़ा : भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा की एक बैठक रहमत नगर पाकडीह में हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश राय ने की. उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो सभी धर्म जाति को लेकर चलती है. कुछ राजनीतिक पार्टियां वोट की राजनीति कर मुसलिम भाईयों को भ्रमित […]
जामताड़ा : भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर भाजपा की एक बैठक रहमत नगर पाकडीह में हुई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश राय ने की. उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र पार्टी है जो सभी धर्म जाति को लेकर चलती है.
कुछ राजनीतिक पार्टियां वोट की राजनीति कर मुसलिम भाईयों को भ्रमित कर उन्हें धोखा देने का काम करते है. मुसलिम जाग चुके है.
महामंत्री संजय मंडल व रहमतुल्लाह रहमत ने कहा कि पार्टी में मुसलिमों के अधिकाधिक शामिल होते देख विश्वास होने लगा है कि आगामी लोकसभा व विधान सभा में भाजपा सत्ता के शिखर तक पहुंचेगी. कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शाहिद अंसारी ने किया.
मौके पर उपाध्यक्ष मनोज सिंह, महादेव मुमरू, जिलामंत्री सोमनाथ सिंह, महिला मोरचा जिलाध्यक्ष बबीता झा, रजनीकांत जमालपुरी, मौलाना मो शमीम, अख्तर आलम, युवा मोरचा प्रदेश सह सदस्यता प्रभारी मोहन शर्मा ने भी संबोधित किया. सदस्या ग्रहण करते वालों में मुख्य रूप से अख्तर आलम, मोलना मो शमीम, शफाउदीन अंसारी, अफजल हुसैन, शमसुदीन अंसारी, खुर्शीद अंसारी आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










