मजदूरों का हित सर्वोपरी

Published at :10 Sep 2013 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों का हित सर्वोपरी

कर्मचारी महासंघ के वक्ताओं ने कहा जामताड़ा : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन सोमवार को रेड क्रॉस भवन में हुआ. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मीना कुमारी ने की. मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक तारनी प्रसाद कामत ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनियां के मजदूर एक हो ताकि मजदूरों के हितों की रक्षा […]

विज्ञापन

कर्मचारी महासंघ के वक्ताओं ने कहा

जामताड़ा : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का सम्मेलन सोमवार को रेड क्रॉस भवन में हुआ. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मीना कुमारी ने की. मौके पर संघ के मुख्य संरक्षक तारनी प्रसाद कामत ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि दुनियां के मजदूर एक हो ताकि मजदूरों के हितों की रक्षा हो सके.

उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की बात कही. उन्होंने 15 सितंबर को राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया. महासचिव सुबल किशोर ठाकुर ने कहा कि महासंघ अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी. महासंघ के आह्वान पर 26 नवंबर को मुख्यमंत्री के समक्ष मांगों को लेकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया जायेगा.

इसमें हजारों की संख्या में कर्मचारियों हिस्सा लेंगे. जिला सचिव अजरुन सिंह ने कहा कि मांगों के समर्थन में 30 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जायेगा.

जिसे सफल बनने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें. मौके पर बंशीधर रजक, ओम नारायण प्रसाद, समीर कुमार, नवल प्रसाद सिंह, सौरभ हाजरा, प्रसन्नजीत कुमार, सनाउल अंसारी, दिलदार अली, पुष्पा देवी, विजय कुमार, अशोक चौधरी, बैजु झा, अरबिंद प्रसाद, लखीराम कोल, जवाहर झा, राजेश कुमार सिंह, उमेश सिंह, इबरार खान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola