अवैध पत्थर उत्खनन जोरों पर

Published at :09 Sep 2013 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध पत्थर उत्खनन जोरों पर

मुरलीपहाड़ी : नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुचियाडीह, लोकनीया, चिरूडीह, कुरता, बुधुडीह गांव में सफेद पत्थर का अवैध उत्खनन बड़े पैमाने पर जारी है. पत्थर उत्खनन से एक ओर कारोबारी माला–माल हो रहे हैं. वहीं सरकार को राजस्व में चूना लग रहा है. बता दें कि पुलिस अधीक्षक सुनील भास्कर ने पत्थर माफिया के विरुद्ध सख्ती […]

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी : नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुचियाडीह, लोकनीया, चिरूडीह, कुरता, बुधुडीह गांव में सफेद पत्थर का अवैध उत्खनन बड़े पैमाने पर जारी है. पत्थर उत्खनन से एक ओर कारोबारी मालामाल हो रहे हैं.

वहीं सरकार को राजस्व में चूना लग रहा है. बता दें कि पुलिस अधीक्षक सुनील भास्कर ने पत्थर माफिया के विरुद्ध सख्ती बरता था. लेकिन उनके जाने के बाद अब तो इन कारोबारियों की मनमानी बढ़ गयी है.

स्थानीय राजनीति दल के नेता डॉ इलियास अंसारी, आजाद अंसारी, रियाज अहमद, निमाई सेन सहित मुखिया महेंद्र मोहली, पान हांसदा, राजेंद्र हेंब्रम ने पत्थर के अवैध कारोबार पर विराम लगाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola