बिजली आपूर्ति लचर लोगों में नाराजगी

Published at :09 Sep 2013 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति लचर लोगों में नाराजगी

जामताड़ा : जिले में इन दिनों बिजली की दयनीय स्थिति है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहरी या ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह बिजली की किल्लत है. वहीं विभाग का एक ही रटा रटाया जवाब होता है ग्रिड को ही कम पावर सप्लाइ की जा रही है. पांच मेगावाट […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जिले में इन दिनों बिजली की दयनीय स्थिति है. इस कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शहरी या ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह बिजली की किल्लत है. वहीं विभाग का एक ही रटा रटाया जवाब होता है ग्रिड को ही कम पावर सप्लाइ की जा रही है.

पांच मेगावाट मिल रही है बिजली

कनीय अभियंता चतुरी महतो ने बताया कि जिले को 25 मेगावाट बिजली की आवश्यकता है, लेकिन मात्र पांचछह मेगावट ही पावर ग्रिड को मिल रही है.

लोगों में आक्रोश

आम लोग में बिजली की किल्लत से आक्रोश देखा जा रहा है. बिजली की समस्या को दूर करने के लिए झामुमो, कांग्रेस, बीजेपी, झाविमो, आजसू सहित अन्य दलों ने आंदोलन किया, लेकिन बिजली की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.

यहां के लोग हैं प्रभावित

क्षेत्र के नाला, कुंडहित, विद्यासागर, नारायणपुर आदि के अलावा जामताड़ा मिहिजाम शहर में भी बिजली की किल्लत है. अजीत कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार आदि लोगों ने अविलंब बिजली की स्थिति में सुधार लाने की मांग विभाग से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola