मांग नहीं पूरी तो झारखंड आंदोलनकारियों करेंगे आंदोलन

Published at :29 Apr 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
मांग नहीं पूरी तो झारखंड आंदोलनकारियों करेंगे आंदोलन

फोटो : 29 जाम 03नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा झारखंड आंदोलनकारी मंच ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन का आयोजन किया. इस दौरान आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के विरोध में नारेबाजी की. साथ ही झारखंड आंदोलनकारियों को उसका अधिकार देने की मांग की. मौके पर सुनील कुमार हांसदा ने कहा कि […]

विज्ञापन

फोटो : 29 जाम 03नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा झारखंड आंदोलनकारी मंच ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन का आयोजन किया. इस दौरान आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के विरोध में नारेबाजी की. साथ ही झारखंड आंदोलनकारियों को उसका अधिकार देने की मांग की. मौके पर सुनील कुमार हांसदा ने कहा कि आज झारखंड के आंदोलनकारियों के साथ अन्याय किया जा रहा है. अगर हमें हमारा अधिकार नहीं मिलता है तो हम लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जायेंगे. कहा आंदोलनकारियों को न तो सम्मान दिया जा रहा है और ना ही मुआवजा. वहीं केन्द्र तथा राज्य सरकार साजिश के तहत आदिवासियों की जमीन को हड़पना चाहती है. बाबूराम मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण कानून के नाम पर गरीब झारखंडियों की जमीन को हड़पना चाहती है. जिसे कभी बरदाश्त नहीं किया जायेगा. कहा कि आज एक ओर आंदोलनकारियों को अधिकार नहीं दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर उनकी जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है. जो उचित नहीं है. मौके पर कई वक्ताओं ने आंदोलनकारियों की मांग पूरी करने की बात कहीं. मौके पर जाफर अंसारी, रामलाल मरांडी, सर्जन टुडू, सिकन्दर टुडू सहित काफी संख्या में आंदोलनकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola