अवैध पत्थर खनन विस्फोट के मामले में दो लोग गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Apr 2015 7:06 AM (IST)
विज्ञापन

मिहिजाम : अवैध पत्थर खनन विस्फोट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जामताड़ा के जिला सहायक खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा द्वारा दोनों के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. गौरतलब है कि 26 अप्रैल की शाम जामताड़ा उपायुक्त सुरेंद्र कुमार और एसडीओ अखिलेश कुमार ने […]
विज्ञापन
मिहिजाम : अवैध पत्थर खनन विस्फोट करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जामताड़ा के जिला सहायक खनन पदाधिकारी सुरेश शर्मा द्वारा दोनों के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. गौरतलब है कि 26 अप्रैल की शाम जामताड़ा उपायुक्त सुरेंद्र कुमार और एसडीओ अखिलेश कुमार ने केलाही पहाड़ी पर चल रहे अवैध पत्थर खनन और विस्फोट की छानबीन की थी.
जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है. पकड़े गये लोगों में खनन पट्टाधारी सुनील महतो पिता मथुरा महतो ग्राम आमबागान तथा एमडी अतिकुर रहमान पिता अताउर रहमान शामिल है.
केलाही पहाड़ी के अवैध खनन स्थल से लाल रंग का सुनिल महतो की एक ड्रील मशीन सेट के साथ महिंद्रा बीडीआइ ट्रैक्टर संख्या डब्ल्यूबी 41ए/0849, एक नीले रंग की सोनालिका 740 इंटरनेशनल ट्रैक्टर संख्या डब्ल्यूबी 41ए /6247, अताउर रहमान की एक लाल रंग की टाटा हिटाची पोकलेन मशीन और एक पीले रंग की भोलवो पोकलेन, ड्रील मशीन और कंप्रेशर मशीन भी जब्त किया है.
प्रभारी थाना प्रभारी विद्यानंद चौधरी ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध झारखंड पारगमन परिवहन चालान नियमावली 2005 क नियम (3) और झारखंड लघु खनिज संपदा नियमावली 2004 के नियम (21) के तहत मामला दर्ज किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










