ओके...... रेलवे के मेगा ब्लॉक से परिचालन बाधित

मिहिजाम . नयी दिल्ली-हावड़ा मेन रेलखंड पर जसीडीह रेलवे स्टेशन के समीप डाउन रेलवे लाइन पर मेंटेनंेस कार्य के लिए रेलवे ने रविवार को मेगा ब्लॉक किया. इससे दर्जनों ट्रेने देर से चली. कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया तो कई ट्रेने रद्द कर दी गयी. इससे रेलयात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना […]
मिहिजाम . नयी दिल्ली-हावड़ा मेन रेलखंड पर जसीडीह रेलवे स्टेशन के समीप डाउन रेलवे लाइन पर मेंटेनंेस कार्य के लिए रेलवे ने रविवार को मेगा ब्लॉक किया. इससे दर्जनों ट्रेने देर से चली. कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया तो कई ट्रेने रद्द कर दी गयी. इससे रेलयात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. रेलवे सूत्रों ने बताया कि सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक मेगा ब्लॉक लिया गया था. इस कारण डाउन लाइन की कई ट्रेने प्रभावित हुई. जिसमें अमृतसर एक्सप्रेस छह घंटे, तूफान एक्सप्रेस पांच घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस पांच घंटे, टाटा दानापुर एक्सप्रेस चार घंटे और गोरखपुर-आसनसोल साप्ताहिक ट्रेन चार घंटे की देरी से चली. सभी ट्रेने शाम चार बजे के बाद चित्तरंजन रेलवे स्टेशन से गुजरी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










