ओके.... बनगढ़ी शीला नदी तट पर लगा लिफ्ट ऐरिगेशन अरसे से बंद

फोटो: 26 जाम 04,05,06,07,08,09फतेहपुर . बनगढ़ी शीला नदी तट पर लिफ्ट ऐरिगेशन लंबे समय से बंद है. लोग बताते हैं कि यह लगभग 20 वर्षों पूर्व चालू था. इससे लोगों को काफी फायदा होता था. इसी लिफ्ट के पानी से पूरा खेत हरा-भरा रहता था. लोगों को काम की कोई चिंता नहीं थी. बड़ी संख्या […]
फोटो: 26 जाम 04,05,06,07,08,09फतेहपुर . बनगढ़ी शीला नदी तट पर लिफ्ट ऐरिगेशन लंबे समय से बंद है. लोग बताते हैं कि यह लगभग 20 वर्षों पूर्व चालू था. इससे लोगों को काफी फायदा होता था. इसी लिफ्ट के पानी से पूरा खेत हरा-भरा रहता था. लोगों को काम की कोई चिंता नहीं थी. बड़ी संख्या में सब्जी ऊपजाई जाती थी. सब्जी की कोई दिक्कत नहीं थी. यह जब से चोरी हो गया तब से इसके बारे में जब कभी लोगों से पूछा जाता है तो उनकी बेबसी साफ नजर आती है.जर्जर हो गयी लिफ्ट परियोजना:आज लिफ्ट परियोजना के छत से रड़ निकल गया है. चहारदीवारी का ईंट भी चोरी किया जा रहा है. प्रशासन इस ओर कुछ भी ध्यान नहीं दे रही है. परियोजना पुन: चालू किया जाय तो यहां के लोग खुशहाल होंगे. इस इलाके के आस-पास सभी लोगों के पास हरी सब्जी भी पर्याप्त मात्रा में मिलेगी. ग्रामीण इसाद अली, नबी मियां, तहजुल अंसारी ने बताया कि इसे पुन: चालू कराया जाय ताकि हमारे गांव के लोगों के साथ-साथ यहां के आस-पास के लोगों को भी लाभ मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










