जामताड़ा के चैंगाहीह पंचायत भवन की दीवार में आयी दरार

Published at :26 Apr 2015 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा के चैंगाहीह पंचायत भवन की दीवार में आयी दरार

जामताड़ा नगर : भूकंप के झटके से जामताड़ा प्रखंड के चैंगाइडीह पंचायत भवन में दरार आ गयी. करीब 40-42 सेकेंड तक आये भूकंप ने पूरे शहर सहित भारत और नेपाल को भी दहला दिया. वहीं जिले के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय सहित काम कर रहे सरकारी तथा गैर सरकारी कर्मी कार्यालय छोड़ कर बाहर […]

विज्ञापन

जामताड़ा नगर : भूकंप के झटके से जामताड़ा प्रखंड के चैंगाइडीह पंचायत भवन में दरार आ गयी. करीब 40-42 सेकेंड तक आये भूकंप ने पूरे शहर सहित भारत और नेपाल को भी दहला दिया.

वहीं जिले के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय सहित काम कर रहे सरकारी तथा गैर सरकारी कर्मी कार्यालय छोड़ कर बाहर भागे ओर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे. उसके बाद अपने परिजनों की खैर-खबर के लिए दूरभाष पर सूचना ली. वहीं शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी अफरा-तफरी का माहौल रहा. लोग अपनी जान बचाने को घर से बाहर भागे.

घर से बाहर निकल बचायी जान

मिहिजाम : नेपाल में उत्पन्न प्रलयंकारी भूकंप के झटके मिहिजाम समेत आसपास के इलाके में भी लोगों ने महसूस किये. बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 12 बजे यहां कुछ सेंकैड के लिए झटके महसूस किये गये.

भूकंप के झटके के बारे में कई लोग अनभिज्ञ रहे तो कई ने झटके की चर्चा की. झटके महसूस होते ही लोग घबराहट में अपने घरों से बाहर निकल आये. घरों, कार्यालयों तथा दुकानों आदि पर रहने वाले लोगों को झटके महसूस करने के बाद सुरक्षित स्थान की ओर भागे. नारायणपुर. नारायणपुर सहित सभी ग्रामीण इलाकों में आज दिन के साढ़े ग्यारह बजे के आसपास भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किया. हालांकि इसकी तीव्रता कम रहने के कारण अनहोनी की कहीं कोई खबर नहीं है.

दो विद्यालय की दीवारें हो गयी कमजोर

सरैयाहाट में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया. हालांकि कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है. सरैयाहाट स्थित मध्य विद्यालय और खोजवा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन के दीवार मे दरार आ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola