ओके :: भक्ति जागरण में झुमे श्रोता

फोटो : 15 जाम 06प्रतिनिधि, नारायणपुरक्षेत्र के दलदला गांव में आयोजित श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ से माहौल भक्तिमय बना हुआ है. हर तरफ जय श्री राम, ऊँ नम: शिवाय के जाप किये जा रहे हैं. इसके अलावा आयोध्या से पधारे संतों द्वारा दिये जा रहे प्रवचन को सुनने के लिये लोगों की भीड़ जुड़ […]
फोटो : 15 जाम 06प्रतिनिधि, नारायणपुरक्षेत्र के दलदला गांव में आयोजित श्री श्री 1008 रूद्र महायज्ञ से माहौल भक्तिमय बना हुआ है. हर तरफ जय श्री राम, ऊँ नम: शिवाय के जाप किये जा रहे हैं. इसके अलावा आयोध्या से पधारे संतों द्वारा दिये जा रहे प्रवचन को सुनने के लिये लोगों की भीड़ जुड़ रही है.यज्ञ के तीसरे दिन आयोध्या से पधारे साध्वी प्रेमा सखी ने कहा कि भगवान भाव के भुखे होते हैं. उन्होंने रामजन्मोत्सव का वर्णन गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के सफल संचालन में यज्ञ समिति के खीरो धर मंडल, पवन पोद्दार, वासुदेव यादव, सुभाष मंडल, रंजीत वर्मा, सुनील सिन्हा आदि जुटे हैं. रूद्र यज्ञ के पंचम रात्रि मुन्ना जागरण ग्रुप द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें कलाकरों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया, जिसे सुन श्रोता झूमने को मजबूर हो गये. कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप के आठ वर्षीय बच्ची सुरचिता ने चलो बुलावा आया है… गीत गा कर किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










