ऑटो दुर्घटना में एक युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Apr 2015 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत हरिपुर मुख्य मार्ग पर पुतलीडाबर पंचायत के डुमरिया गांव के समीप ऑटो के नीचे दब कर एक युवक बिटू मिश्र (21वर्ष) की मौत हो गयी. मृतक डुमरिया गांव का रहनेवाला था. ग्रामीणों ने बताया कि वह ऑटो चला रहा था. गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और पलटी मार दिया जिसके जिसके नीचे […]
विज्ञापन
बासुकिनाथ : जरमुंडी थानान्तर्गत हरिपुर मुख्य मार्ग पर पुतलीडाबर पंचायत के डुमरिया गांव के समीप ऑटो के नीचे दब कर एक युवक बिटू मिश्र (21वर्ष) की मौत हो गयी. मृतक डुमरिया गांव का रहनेवाला था. ग्रामीणों ने बताया कि वह ऑटो चला रहा था. गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और पलटी मार दिया जिसके जिसके नीचे युवक दब गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया.
घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी. परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी पहुंचाया. सीएचसी में डाक्टर नहीं थे. ग्रामीण आक्रोशित होने लगे. डा रामाकांत राय कुछ देर बाद अस्पताल पहुंचे. डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. पोस्टमार्टम के लिए लाश को दुमका भेजा. इस दु:खद घटना पर ग्रामीणों में गहरा शोक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










