ओके..... कालिंजर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बिंदापाथर . तीन दिवसीय चड़क पूजा सह गाजनोत्सव को लेकर क्षेत्र के गेडि़या स्थित कालिंजर धाम में सोमवार रात पूजा का आयोजन किया गया. मंदिर के पुजारी व भोक्ताओं द्वारा रात्रि के प्रत्येक प्रहर में बारी-बारी से ढोल ढाक के साथ पाहूड़ लाने का सिलसिला रात भर जारी रहा. वहीं बाबा कालिंजर के दर्शन के […]
बिंदापाथर . तीन दिवसीय चड़क पूजा सह गाजनोत्सव को लेकर क्षेत्र के गेडि़या स्थित कालिंजर धाम में सोमवार रात पूजा का आयोजन किया गया. मंदिर के पुजारी व भोक्ताओं द्वारा रात्रि के प्रत्येक प्रहर में बारी-बारी से ढोल ढाक के साथ पाहूड़ लाने का सिलसिला रात भर जारी रहा. वहीं बाबा कालिंजर के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ देखी गयी. भारी संख्या में महिला व पुरुष कतारबद्ध होकर मंदिर में प्रवेश कर पूजा-अर्चना की. पूजा का सफल संचालन के लिए कमेटी का सराहनीय योगदान रहा है. इस अवसर पर मेले का भी आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










