चिरेका में बाबा साहब को मनी जयंती

फोटो: 14 जाम 10 अम्बेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण करते पदाधिकारी व पदाधिकारी प्रतिनिधि, मिहिजाम चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र के भदवार हॉल में धूमधाम से आयोजित की गयी. मुख्य विद्युत अभियंता हरिंद्र राव व एससी/एसटी ऐसोसिएशन की तरफ से नामित सदस्य एसवी ब्रम्हा ने […]
फोटो: 14 जाम 10 अम्बेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण करते पदाधिकारी व पदाधिकारी प्रतिनिधि, मिहिजाम चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र के भदवार हॉल में धूमधाम से आयोजित की गयी. मुख्य विद्युत अभियंता हरिंद्र राव व एससी/एसटी ऐसोसिएशन की तरफ से नामित सदस्य एसवी ब्रम्हा ने डॉ आंबेडकर की तसवीर पर माल्यार्पण किया. वहीं चिरेका के वरीय अधिकारी तथा संगठन के अन्य सदस्यों ने भी तसवीर पर माल्यार्पण किया तथा पुष्पांजलि दी. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. अवसर पर चिरेका के अधिकारी, कर्मचारी, स्टॉफ काउंसिल के सदस्य एवं एससी/एसटी ऐसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










