वज्रपात से मौत के बाद ग्रामीणों का काटा बवाल

नारायणपुर : बुटबेरिया गांव में रविवार को वज्रपात से चार लोगों की मौत के घंटों बाद प्रशासन के पहुंचने का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया. कांग्रेस महासचिव डॉ इरफान अंसारी, जिप उपाध्यक्ष आनंदलाल मरांडी के समझाने के बाद मृतकों के परिजन शांत हुए. साथ ही परिजनों को पारिवारिक लाभ की अग्रिम राशि दस हजार रुपये […]
नारायणपुर : बुटबेरिया गांव में रविवार को वज्रपात से चार लोगों की मौत के घंटों बाद प्रशासन के पहुंचने का ग्रामीणों ने पुरजोर विरोध किया. कांग्रेस महासचिव डॉ इरफान अंसारी, जिप उपाध्यक्ष आनंदलाल मरांडी के समझाने के बाद मृतकों के परिजन शांत हुए.
साथ ही परिजनों को पारिवारिक लाभ की अग्रिम राशि दस हजार रुपये नगद दिया गया. मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी विभूति मंडल ने आपदा प्रबंधन से शीघ्र लाभ दिलाने के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.
उन्होंने कहा कि विधवा पेंशन का लाभ एक सप्ताह के अंदर दे दिया जायेगा. प्रशासन के सकारात्मक पहल के बाद लगभग चौदह घंटा बाद मृतको ंके शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा जा सका.
बता दें कि रविवार को बुटबेरिया गांव में वज्रपात से दीपचंद्र मुमरू 28, नंदलाल मुमरू 12, अनिल मरांडी तथा आशिक मरांडी दोनों भाई की मृत्यु हो गयी. मौके पर मुखिया लोबेश्वर हांसदा, बासु मंडल, सिकंदर अंसारी, प्रकाश वर्मा, बीरू हेंब्रम, सुभाष मंडल, सईफ अंसारी, हनीफ अंसारी, हमीद अंसारी समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










