बीइइओ ने 46 विद्यालयों का किया निरीक्षण

Published at :28 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
बीइइओ ने 46 विद्यालयों का किया निरीक्षण

छात्रों की उपस्थिति 80 प्रतिशत बढ़ाने के दिये निर्देशप्रतिनिधि, नाला प्रखंडस्तरीय जांच टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण बीइइओ मर्शीला सोरेन ने किया. उन्होंने मवि निश्चितपुर, देवलीकुलडंगाल, खुडियाम, सियारकेटिया एवं सरेशमुंडा संकुल अंतर्गत कुल 46 विद्यालयों का सामूहिक रूप से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम पायी गयी. साथ ही […]

विज्ञापन

छात्रों की उपस्थिति 80 प्रतिशत बढ़ाने के दिये निर्देशप्रतिनिधि, नाला प्रखंडस्तरीय जांच टीम द्वारा विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण बीइइओ मर्शीला सोरेन ने किया. उन्होंने मवि निश्चितपुर, देवलीकुलडंगाल, खुडियाम, सियारकेटिया एवं सरेशमुंडा संकुल अंतर्गत कुल 46 विद्यालयों का सामूहिक रूप से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम पायी गयी. साथ ही साफ-सफाई की कमी भी पायी गयी. बताया गया कि प्रखंड शिक्षा कार्यालय द्वारा बार-बार निर्देश दिये जाने के बावजूद छात्रों की उपस्थिति में प्रगति अपेक्षाकृत कम पायी गयी. जांच के दौरान उन्होंने शिक्षकों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. उन्होंने छात्रों की उपस्थिति 80 प्रतिशत बढ़ाने, विद्यालय की साफ-सफाई करने की बात शिक्षकों को कही. अवसर पर सीआरपी परिमल मंडल, कृष्णा चंद्र, समीर महतो, नित्यानंद गोरांय, तारक नाथ साधु, मिनसार आलम, सुनील कुमार मंडल, रीता चंद्रा, नित्यानंद सिंह, लक्ष्मण चंद्र माजी सहित अन्य बीआरपी तथा सीआरपी शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola