पकड़ी गयी अनियमितता

Published at :23 Aug 2013 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
पकड़ी गयी अनियमितता

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त जामताड़ा : करोड़ों की लागत से जामताड़ा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य पर प्रशासन ने अपनी निगाहें तीखी कर ली है. पिछले दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण के बाद पकड़ी गयी अनियमितता की जानकारी लेने जिले के उपायुक्त चंद्रशेखर खुद निर्माण स्थल पर गुरुवार […]

विज्ञापन

वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त

जामताड़ा : करोड़ों की लागत से जामताड़ा में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्य पर प्रशासन ने अपनी निगाहें तीखी कर ली है. पिछले दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण के बाद पकड़ी गयी अनियमितता की जानकारी लेने जिले के उपायुक्त चंद्रशेखर खुद निर्माण स्थल पर गुरुवार को पहुंचे.

साथ में नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल भी थे. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने अनियमितता को देख काफी नराजगी जतायी और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को जमकर कोसा. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में जो लापरवाही बरती जा रही है वह क्षमा योग्य नहीं है. इसमें जल्द सुधार किया जाय. डीसी ने अभियंता को हर दिन कार्य की रिपोर्ट देने को कहा.

उपायुक्त हुए गंभीर

प्लांट के निर्माण में घोर अनियमितता के बाद उपायुक्त गंभीर हो गये हैं. उन्होंने पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के पदाधिकारी, विशेष प्रमंडल पदाधिकारी एवं नगर पंचायत पदाधिकारी को हरेक 15 दिन में कार्य का निरीक्षण करने का आदेश दिया.

साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें लगाये गये मेटेरियल की जांच लैब में किया जायेगा. अगर इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती गयी तो संवेदक और पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता पर कार्रवाई की जायेगी. नगर पंचायत क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए स्थापित पंप हाउस की जानकारी लेने भी उपायुक्त पहुंचे. उन्होंने कहा कि पंप हाउस की देख रेख सही तरीके से नहीं हो रही है.

उन्होंने कार्य स्थल पर हमेशा एक जेई को उपस्थित रहने का आदेश दिया. उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान मौके पर पेय जल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता वृज नंदन प्रसाद, विशेष प्रमंडल पदाधिकारी एसके सिंह, नगर पंचायत कार्यपालक अभियंता चुड़का मुमरू, जेई नित्यानंद मंडल, जेई जय प्रकाश सिंह साथ ही संवेदक और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola