विकलांग प्रमाण पत्र संदेह के घेरे में

कुंडहित : बाल विकास कार्यालय में विकलांग जांच शिविर का आयोजन कर 24 विकलांगों की स्वीकृति प्रदान की गयी. शिविर के सिविल एसडीओ अखिलेश प्रसाद सिन्हा ने सूची के मुताबिक एक–एक विकलांगों को कार्यालय में बुलाकर विकलांग की जांच की. जिसमें ऐसे विकलांग प्रमाण पत्र पाया गया जो संदेह के घेरे में है. विकलांग प्रमाण […]
कुंडहित : बाल विकास कार्यालय में विकलांग जांच शिविर का आयोजन कर 24 विकलांगों की स्वीकृति प्रदान की गयी. शिविर के सिविल एसडीओ अखिलेश प्रसाद सिन्हा ने सूची के मुताबिक एक–एक विकलांगों को कार्यालय में बुलाकर विकलांग की जांच की. जिसमें ऐसे विकलांग प्रमाण पत्र पाया गया जो संदेह के घेरे में है.
विकलांग प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले चिकित्सक या तो बिना देखे, प्रमाण पत्र निर्गत किये या पैसे लेकर आवेदक को दिया गया है.
शिविर में कुल 86 आवेदन थे. जिनमें 24 की स्वीकृति एसडीओ श्री सिन्हा ने दी. घुटने दर्द, कम सुनना, कम दिखायी देना का सबसे अधिक प्रमाण पत्र पाया गया. जबकि ऐसे लोगों को चलने–फिरने, देखने–सुनने में कोई दिक्कत नहीं थी. बावजूद प्रमाण पत्र लेकर विकलांग की श्रेणी में नाम दर्ज कर विकलांग पेंशन लेने के लिये होड़ मची थी.
ऐसी स्थिति में समाज के वंचित विकलांग वर्ग के हक को छीनने का प्रयास किया जा रहा है जो प्रशासन को जागने की जरूरत है. प्रमाण पत्र देखकर शिविर में सिविल एसडीओ सहित अन्य पदाधिकारी भी दंग रह गये. एसडीओ श्री सिन्हा ने सीडीपीओ कल्याणी चौधरी को ऐसे–वैसे लोगों के आवेदन को पहले से ही रद्द कर देने को कहा.
ऐसे आवेदनों को अगर पहले से ही रद्द कर दिया जाता तो सूची भी लंबी नहीं होती और जांचने में भी समय कम लगता. मौके पर उप प्रमुख ननीचुड़ा चौधरी, सुपरवाइजर लक्ष्मी रानी दास, अनीता दास, मनीता मुमरू सहित अन्य कर्मचारी गण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










