ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Published at :22 Mar 2015 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

जामताड़ा : जामताड़ा-गिरीडीह मुख्य मार्ग पर सहाना पुल के पास शनिवार को सिमेंट लोडेड ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल रघु मंडल की मौत इलाज के लिए धनबाद ले जाने के क्रम में हो गयी. घटना से गुस्साये लोगों ने सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक सड़क जाम कर दिया. […]

विज्ञापन
जामताड़ा : जामताड़ा-गिरीडीह मुख्य मार्ग पर सहाना पुल के पास शनिवार को सिमेंट लोडेड ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल रघु मंडल की मौत इलाज के लिए धनबाद ले जाने के क्रम में हो गयी. घटना से गुस्साये लोगों ने सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.
दोपहर बाद एसडीओ अखिलेश कुमार सिन्हा, सीओ हेमा प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजबली शर्मा व नगर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह सदबल घटना स्थल पर पहुंचे और 25 हजार मुआवजा देने के बाद जाम टूटा. बताया जाता है कि ट्रक संख्या जेएच 09/डी/ 5479 विपरीत दिशा से आ रही थी. इस दौरान ट्रक ने बाइक सवार रघु मंडल को धक्का मार दिया. करीब एक घंटे तक कोई उसकी मदद को कुछ लोग आये और उसे इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने धनबाद रेफर कर दिया. वहां जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी.
स्थानीय लोग आगे आये
बताया जाता है कि ग्रामीणों द्वारा घंटों प्रदर्शन करने के बाद करीब दो बजे पदाधिकारी पहुंचे और लोगों को समझाया बुझाया. जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र मंडल व समाज सेवी महफूज आलम ने भी प्रशासन से आग्रह कर मृतक के परिजनों को सहायता राशि मुहैया कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola