सफाई अभियान जोरोें पर

Published at :21 Mar 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
सफाई अभियान जोरोें पर

फोटो : 21 जाम 21 सफाई अभियान में शामिल सीओ व अन्य कर्मी प्रतिनिधि, नारायणपुर अंचल कार्यालय में उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर कार्यालय के आसपास साफ-सफाई का कार्यक्रम किया गया. जिसमें अंचल एवं प्रखंड के कर्मियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. कार्यक्रम का नेतृत्व अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह ने किया. प्रखंड कार्यालय के बाहर काफी […]

विज्ञापन

फोटो : 21 जाम 21 सफाई अभियान में शामिल सीओ व अन्य कर्मी प्रतिनिधि, नारायणपुर अंचल कार्यालय में उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर कार्यालय के आसपास साफ-सफाई का कार्यक्रम किया गया. जिसमें अंचल एवं प्रखंड के कर्मियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की. कार्यक्रम का नेतृत्व अंचलाधिकारी राकेश भूषण सिंह ने किया. प्रखंड कार्यालय के बाहर काफी मात्रा में फैली हुई गंदगियों की साफ -सफाई की गई. मौके पर सीओ ने कहा कि प्रत्येक दिन कार्यालय के आसपास की गंदगियों को साफ रखना हमारी जिम्मेवारी है. इसका पालन करना भी हमारा कर्तव्य है. मौके पर भानु हाड़ी, अंचल नाजीर, बैद्धनाथ हांसदा, बीपीओ रसिक हेंब्रम, प्रियरंजन कुमार आदि उपस्थित थे. वहीं बाल विकास कार्यालय, बीआरसी, पंचायत मंडप एवं सभी सरकारी विद्यालयों में यह कार्यक्रम किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola