डीटीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

कुल 40 नामांकित बच्चों में से सिर्फ 12 थे उपस्थितक्रम में मिट्टी मोरम सड़क व सिंचाई नाले का भी किया निरीक्षणफोटो: 19 जाम 04 निरीक्षण करते डीटीओ व बीडीओ प्रतिनिधि, नाला डीटीओ विजय कुमार गुप्ता और बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने प्रखंड के महुलबना पंचायत अंतर्गत कई योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान जांच टीम […]
कुल 40 नामांकित बच्चों में से सिर्फ 12 थे उपस्थितक्रम में मिट्टी मोरम सड़क व सिंचाई नाले का भी किया निरीक्षणफोटो: 19 जाम 04 निरीक्षण करते डीटीओ व बीडीओ प्रतिनिधि, नाला डीटीओ विजय कुमार गुप्ता और बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने प्रखंड के महुलबना पंचायत अंतर्गत कई योजनाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान जांच टीम द्वारा 13वां वित्त आयोग मनरेगा, आंगनबाड़ी केंद्र तथा विद्यालयों की जांच की. क्रम में महुलबना में तालाब निर्माण, फुटाबांध गांव में तालाब निर्माण, फांसीडंगाल गांव में मिट्टी मोरम का निरीक्षण किया. वहीं मुढ़ाम गांव में सिंचाई नाली, हिदलजोड़ी गांव में सिंचाई नाली, बांदो गांव में मिट्टी मोरम सड़क नहर तथा चेक डैम की जांच की गयी. क्रम में उन्होंने आमजुड़ी आंगनबाड़ी केंद्र की जांच की. इसमें कुल 40 नामांकित बच्चों में 12 उपस्थित पाये गये. सेविका इंदु मुर्मू अनुपस्थित थी जबकि सहायिका जिया मुर्मू उपस्थित पायी गयी. पर्यवेक्षिक द्वारा अनुश्रवण नहीं करने की बात प्रकाश में आयी. इस दौरान उन्होंने उप्रावि विद्यालय हिदलजुड़ी का भी निरीक्षण किया. यहां 46 नामांकित बच्चा अंकित पाया गया. परंतु शिक्षिका नेत्रनंदिनी सिंह उपस्थित थी. जबकि परीक्षा के उपरांत सभी बच्चों को छुट्टी दे दी गयी थी. जांच के दौरान डीटीओ ने बताया कि जांच की रिपोर्ट उपायुक्त को समर्पित की जायेगी. जांच टीम में सहायक अभियंता जामताड़ा, कनीय अभियंता राजीव रंजन, सरयू रविदास आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










