80 फीसदी बच्चों की हो उपस्थिति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Mar 2015 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

कुंडहित : विद्यालयों में 80 फीसदी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें. यह निर्देश डीसी शशि रंजन प्रसाद सिंह ने बीइइओ स्वप्न कुमार मंडल को दिया. मौका था अंबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित जनता दरबार का. कार्यक्रम में श्री सिंह ने कहा कि ग्राम शिक्षा समिति इस कार्य में रुचि नहीं रखती है, तो […]
विज्ञापन
कुंडहित : विद्यालयों में 80 फीसदी बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करें. यह निर्देश डीसी शशि रंजन प्रसाद सिंह ने बीइइओ स्वप्न कुमार मंडल को दिया. मौका था अंबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित जनता दरबार का. कार्यक्रम में श्री सिंह ने कहा कि ग्राम शिक्षा समिति इस कार्य में रुचि नहीं रखती है, तो उसे शीघ्र भंग करें.
इससे पहले जनता दरबार में वृद्धावस्था पेंशन, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र की समस्या तथा गौचर जमीन पर अतिक्रमण के मामलों को लोगों ने रखा. एक आवेदन पर डीसी श्री सिंह ने लक्ष्मी लाडली योजना में रुचि नहीं लेने वाली सियारसूली आंगनबाड़ी सेविका पर कार्रवाई करने का निर्देश सीडीपीओ दिया. साथ ही सियालसूली के ग्रामीणों ने गांव के बासुदेव मांजी पर गौचर जमीन का अतिक्रमण का आरोप लगाया.
इस पर उपायुक्त श्री सिंह ने राजस्व कर्मचारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बिक्रमपुर के ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय के शिक्षक के अंबा उवि में प्रतिनियोजित में रहने की शिकायत की. इस मामले में डीसी ने जिला शिक्षा अधीक्षक सियावर प्रसाद को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश. श्री सिंह ने कहा कि जितने भी लोगों ने पेंशन के लिए आवेदन दिये हैं.
वो एक माह में स्वीकृत होकर आ जायेगी. 13वें वित्त आयोग की राशि से चापानल गाड़ने और मरम्मत कराने का निर्देश मुखिया, जल सहिया को दिया. इस अवसर पर एसी प्रेमकांत झा, एसपी कुशुम पुनिया, अनुमंडल पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा, डीएसइ सियावर प्रसाद, समाज कल्याण पदाधिकारी प्रतिमा कुजूर, प्रमुख पानमुनी हांसदा, कुंडहित बीडीओ अरविंद ओझा आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










