निजी वाहन को व्यवसाय के लिये चलाया जायेगा तो वाहन होगा जब्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Mar 2015 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा : जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया की परिवहन आयुक्त झारखंड राज्य स्तरीय बैठक में निर्देश दिया गया है कि निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग पर रोक लगायी जाये. ऐसे वाहनों को चिह्न्ति किया जाये जो निजी वाहन के रूप में निबंधित होकर व्यावसायिक प्रयोग कर रहे हैं. जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी […]
विज्ञापन
जामताड़ा : जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया की परिवहन आयुक्त झारखंड राज्य स्तरीय बैठक में निर्देश दिया गया है कि निजी वाहनों का व्यावसायिक प्रयोग पर रोक लगायी जाये. ऐसे वाहनों को चिह्न्ति किया जाये जो निजी वाहन के रूप में निबंधित होकर व्यावसायिक प्रयोग कर रहे हैं.
जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के ऐसे वाहन स्वामियों को आगाह किया जाता है कि वो निजी निबंधन वाले वाहनों का व्यावसायिक वाहनों के रूप में निबंधन करा ले. संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के माध्यम से प्रतिवेदन लिया जा रहा है. अगर ऐसा नहीं करते है वाहन स्वामी तो उनकी वाहन जब्त कर मोटर वाहन अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










