ओके... पंचायत समिति की बैठक

Published at :17 Mar 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... पंचायत समिति की बैठक

फोटो : 17 जाम 08 बैेठक करती प्रमुख पानमुनी हांसदाकुंडहित . कुंडहित विकास भवन में प्रमुख पानमुनी हांसदा की अध्यक्षता में पंचायत समिति की मासिक बैठक की गयी. बैठक में 13 वां वित्त आयोग सहित कई विभागों द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा की गयी. 13 वित्त आयोग की राशि से पंचायतों में दो-दो चापानल गाड़ने […]

विज्ञापन

फोटो : 17 जाम 08 बैेठक करती प्रमुख पानमुनी हांसदाकुंडहित . कुंडहित विकास भवन में प्रमुख पानमुनी हांसदा की अध्यक्षता में पंचायत समिति की मासिक बैठक की गयी. बैठक में 13 वां वित्त आयोग सहित कई विभागों द्वारा संचालित योजनाओं पर चर्चा की गयी. 13 वित्त आयोग की राशि से पंचायतों में दो-दो चापानल गाड़ने का निर्णय लिया गया. पंचायत समिति सदस्य भोलानाथ रवानी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2013-14 में हरित क्रांति के तहत किसानों को दी जाने वाली राशि नहीं मिली है जिसकी जांच होनी चाहिए. बागडेहरी स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक पर भी समिति सदस्य ने ग्राहकों से अच्छा बरताव नहीं करने का आरोप लगाया. बीडीओ अरबिंद ओझा ने असाध्य बीमारी पर मरीजों को दी जानेवाली सहायता राशि का प्रचार क्षेत्र में करने की अपील की. मौके पर समिति सदस्य लेखनी मरांडी, सुकलाल हेंब्रम, रामधन मुर्मू, राम किशोर मुर्मू, उप प्रमुख ननीचुड़ा चौधरी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola