ओके....अनुपस्थित बीइइओ का कटा वेतन

Published at :16 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके....अनुपस्थित बीइइओ का कटा वेतन

फोटो : 16 जाम 10,11प्रतिनिधि, जामताड़ा प्रखंड सभागार में प्रमुख निलमुनी मरांडी की अध्यक्षता में विभागीय पदाधिकारी व पंचायत समिति के सदस्यों ने बैठक की. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, उप प्रमुख मुबारक हुसैन उपस्थित थे. बीडीओ ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिन के वेतन पर रोक […]

विज्ञापन

फोटो : 16 जाम 10,11प्रतिनिधि, जामताड़ा प्रखंड सभागार में प्रमुख निलमुनी मरांडी की अध्यक्षता में विभागीय पदाधिकारी व पंचायत समिति के सदस्यों ने बैठक की. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, उप प्रमुख मुबारक हुसैन उपस्थित थे. बीडीओ ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिन के वेतन पर रोक लगाया. वही उन्होंने कहा कि इसकी सूचना उपायुक्त को दे दी जायेगी. उन्होंने कहा कि मार्च का जो पैसा आया है विकास कार्य के लिये उसे शत प्रतिशत खर्च करे. राशन कार्ड का वितरण शीघ्र करने का निर्देश दिया. कहा कि पेंशन का लाभ लेने के लिये लाभुक को आधार नंबर देना जरूरी है. पंचायत समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव में गरमी के दिनों में पानी की समस्या होती है. वही बागजोरी गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों की छात्रवृत्ति वितरण नहीं होने की बात भी कही गयी. जिसके उपरांत बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि पंचायत के लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाया जायेगा. मौके पर जेजेएस गुफरान अहमद, सहायक अभियंता रामवचन पांडे, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी राजू भगत सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola