सिग्नल फेल होने से कई ट्रेनें चली लेट से

मिहिजाम . चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन का सिग्नल फेल होने से करीब ढ़ाई घंटे तक इस रूट पर रेलगाडि़यों का परिचालन प्रभावित रहा. जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के करीब चार बज कर 52 मिनट पर अचानक ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट सिग्नल प्रणाली में गड़बड़ी उत्पन्न हो गयी. सुबह करीब 7 बज कर 13 मिनट पर […]
मिहिजाम . चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर डाउन लाइन का सिग्नल फेल होने से करीब ढ़ाई घंटे तक इस रूट पर रेलगाडि़यों का परिचालन प्रभावित रहा. जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के करीब चार बज कर 52 मिनट पर अचानक ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट सिग्नल प्रणाली में गड़बड़ी उत्पन्न हो गयी. सुबह करीब 7 बज कर 13 मिनट पर सिग्नल प्रणाली को दुरुस्त कर लिया गया. जिसके बाद रेल परिचालन सामान्य हुआ. सिग्नल प्रणाली के फेल होने के कारण डाउन इलाहाबाद-हावड़ा विभूति सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन करीब 2 घंटे, बैद्यनाथधाम-आसनसोल इएमयू पैसंेजर ट्रेन करीब एक घंटे और बैद्यनाथधाम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन करीब आधे घंटे की देरी से चली. इसके अलावा डाउन से आने वाली कई ट्रेनों को चित्तरंजन रेलवे स्टेशन से पहले जामताड़ा, विद्यासागर, मधुपुर आदि स्टेशनों पर रोक दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










