सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण

फतेहपुर . प्रखंड स्थित सभागार भवन में बुधवार को मनरेगा योजना के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ श्रीमान मरांडी ने सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्यों को योजना स्थल पर जांच करने व पंचायत से अभिलेख देख-रेख करने को कहा गया. साथ ही इस पर ध्यान रखने को कहा गया कि […]
फतेहपुर . प्रखंड स्थित सभागार भवन में बुधवार को मनरेगा योजना के सामाजिक अंकेक्षण को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. बीडीओ श्रीमान मरांडी ने सामाजिक अंकेक्षण दल के सदस्यों को योजना स्थल पर जांच करने व पंचायत से अभिलेख देख-रेख करने को कहा गया. साथ ही इस पर ध्यान रखने को कहा गया कि प्रावधान के अनुसार काम हुआ है या नहीं. उन्होंने कहा कि योजना स्थल पर शिलापट, सेड एवं मेडिकल किट है या नहीं, मजदूरों को भुगतान हुआ है या नहीं इसकी भी जानकारी लेने को कहा. मौके पर प्रमुख अरविंद कुमार मुर्मू, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रंजीत दास, बीपीओ पवन कुमार, जेई सहदेव टुडू, उत्तम कुमार शर्मा, सुशील कुमार पंडित, रोजगार सेवक मसूद अंसारी, मोवीन अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










