PF का पैसा अब नहीं फसेगा! EPFO ला रहा है ‘E-PRAAPTI’ पोर्टल; बिना UAN के भी निकाल सकेंगे पुरानी बचत

Updated:
विज्ञापन

E-PRAAPTI Portal

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

E-PRAAPTI : खुशखबरी! अब बिना UAN नंबर के भी ढूंढ पाएंगे अपना पुराना PF का पैसा. ईपीएफओ शुरू कर रहा है E-PRAAPTI पोर्टल, सिर्फ आधार से होगी पुराने खातों की पहचान और एक्टिवेशन.

विज्ञापन

E-PRAAPTI : केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने घोषणा की है कि ईपीएफओ जल्द ही E-PRAAPTI (EPF Aadhaar-Based Access Portal for Tracking Inoperative Accounts) पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है. यह पोर्टल खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अपनी पुरानी कंपनियों का पीएफ भूल चुके हैं या जिनके पास उनका रिकॉर्ड नहीं है.

विज्ञापन

क्या है E-PRAAPTI पोर्टल और यह कैसे काम करेगा?

अक्सर नौकरी बदलने के दौरान पुराने पीएफ खाते वहीं छूट जाते हैं और उनका यूएएन (UAN) से लिंक न होना एक बड़ी समस्या बन जाता है.

  • बिना UAN के एक्सेस: इस पोर्टल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि आपको पुराने खाते देखने के लिए यूएएन की जरूरत नहीं होगी.
  • आधार आधारित लॉगिन: आप सिर्फ अपने आधार कार्ड के जरिए ऑथेंटिकेशन करेंगे और सिस्टम आपके नाम और आधार से जुड़े पुराने निष्क्रिय खातों को ढूंढ निकालेगा.
  • प्रोफाइल अपडेट और लिंकिंग: एक बार खाता मिल जाने पर, आप अपनी प्रोफाइल अपडेट कर सकेंगे और उसे अपने मौजूदा सक्रिय यूएएन के साथ लिंक कर पाएंगे.

पोर्टल की मुख्य विशेषताएं

  • पुराने खातों की ट्रैकिंग: सालों से बंद पड़े (Dormant) खातों का पता लगाना आसान होगा.
  • पेपरलेस प्रक्रिया: यह पूरी तरह डिजिटल होगा, जिससे मैन्युअल काम और दफ्तरों के चक्कर कम होंगे.
  • दो चरणों में रोलआउट: पहले चरण में उन लोगों को मदद मिलेगी जिनके पास अपनी पुरानी Member ID है. अगले चरण में उन लोगों के लिए भी सुविधा दी जाएगी जो अपनी मेंबर आईडी भूल चुके हैं.
  • फास्ट क्लेम सेटलमेंट: पुराने पैसे को मुख्य खाते में लाने और उसे निकालने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी.

ईपीएफओ की बढ़ती रफ्तार

मंत्री मांडविया के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में ईपीएफओ ने क्लेम सेटलमेंट (पैसे निकालने की प्रक्रिया) में रिकॉर्ड स्तर हासिल किया है. डिजिटलीकरण और सुधारों की वजह से अब विड्रॉल और अन्य लाभ पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा तेजी और पारदर्शिता के साथ सब्सक्राइबर्स तक पहुंच रहे हैं.

Also Read : स्पिरिट एयरलाइंस हुई बंद; 34 साल बाद थमे ‘पीले विमानों’ के पहिए

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola