विद्यालयों में अस्सी फीसदी बच्चों की उपस्थिति हो: डीएसइ

फोटो: 11 जाम 06 डीएसई व अन्य, 07 उपस्थित शिक्षकप्रतिनिधि, कुंडहित विद्यालयों में अस्सी फीसदी बच्चों की उपस्थिति को लेकर डीएसइ सियावर प्रसाद ने शिक्षकों के साथ बैठक में की. जिसमें डीएसइ श्री प्रसाद विद्यालयों के आंकड़ों के तहत कई बातें कही. कहा कि जिले में कुल एक लाख 54 हजार बच्चें नामांकित हैं. इस […]
फोटो: 11 जाम 06 डीएसई व अन्य, 07 उपस्थित शिक्षकप्रतिनिधि, कुंडहित विद्यालयों में अस्सी फीसदी बच्चों की उपस्थिति को लेकर डीएसइ सियावर प्रसाद ने शिक्षकों के साथ बैठक में की. जिसमें डीएसइ श्री प्रसाद विद्यालयों के आंकड़ों के तहत कई बातें कही. कहा कि जिले में कुल एक लाख 54 हजार बच्चें नामांकित हैं. इस बार दस महीने में 27 फीसदी बच्चों को ही पोषाहार मिल पाया है. उन्होंने शिक्षकों को हर हाल में विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया. साथ ही मुख्य सचिव के निर्देश पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्यालय संचालन की जानकारी दी. डीएसइ श्री प्रसाद ने विद्यालय भवन, किचेन शेड मद में मिली राशि को हर हाल में सामंजन का निर्देश दिया. जामताड़ा में 92 लाख की राशि का सामंजन नहीं हो पाने से शिक्षकों को दस महीना ही वेतन मिलेगा. वहीं पारा शिक्षकों ने वर्ष 2012-13 की बकाया राशि व 42 शिक्षकों के रोके मानदेय की मांग की. मौके पर कुंडहित बीइओ स्वप्न कुमार मंडल, गेडिया बीइओ कैलाश मरांडी, बीपीओ अजीत कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










