ओके... गुरुगोष्ठी में बीइइओ ने साफ-सफाई पर दिया जोर

फोटो : 10 जाम 04,05प्रतिनिधि, जामताड़ा प्रखंड परिसर स्थित साक्षरता भवन में प्रखंड सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ बीइइओ भिखन प्रसाद वर्मा ने बैठक की. श्री वर्मा ने सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से बारी-बारी से समीक्षा की. उन्होंने ससमय विद्यालय खोलने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्रों उपस्थिति बढ़ाने के लिए […]
फोटो : 10 जाम 04,05प्रतिनिधि, जामताड़ा प्रखंड परिसर स्थित साक्षरता भवन में प्रखंड सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ बीइइओ भिखन प्रसाद वर्मा ने बैठक की. श्री वर्मा ने सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से बारी-बारी से समीक्षा की. उन्होंने ससमय विद्यालय खोलने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि विद्यालय में छात्रों उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक अभियान चलाया जायेगा. जिसमें बीइइओ, बीपीओ, बीआरसी, सीआरपी, एसएमसी तथा शिक्षक व शिक्षिका विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में भ्रमण कर अभिभावक को जागरूक करेंगे. साथ ही निर्देश दिया कि प्रत्येक रविवार को विद्यालय के प्रांगन की साफ-सफाई नियमित रूप से करे. बच्चों के नाखून, बाल, कपड़े की सफाई करने के लिए कहा जाये. साथ उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2014-15 में सभी सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से छह तक के विभिन्न कोटि के छात्र-छात्राओं को कल्याण विभाग द्वारा राशि उपलब्ध कराये गये हैं. छात्रवृति की राशि तीन दिनों के अंदर बच्चों में वितरण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करें. उन्होंने कहा कि अगर निरीक्षण के दौरान छात्रवृत्ति राशि बच्चों में वितरण नहीं किया गया तो संबंधित विद्यालय के सचिव पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि जामताड़ा शैक्षणिक अंचल के सभी सरकारी विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2014-15 का सतत एवं व्यापक मूल्यांकन 18 से 21 मार्च तक दिये गये तालिका के अनुसार संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे. मौके पर विषय विशेषज्ञ विपद मंडल, प्रधानाध्यापक टुनटुन दास, संजय दास, सुनील बास्की, सुदामा महतो, परेश दास, सुदीप यादव उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










