झामुमो का एकदिवसीय धरना आज

Published at :01 Mar 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
झामुमो का एकदिवसीय धरना आज

जामताड़ा कोर्ट. झारखंड मुक्ति मोरचा के केंद्रीय निर्देश पर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश एवं स्थानीय नीति बनाये बगैर नौकरी में नियुक्ति के विरोध में एक दिवसीय धरना का आयोजन सोमवार को समाहरणालय के समक्ष किया जायेगा. संबंध में जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने बताया कि पूरे प्रदेश में दो मार्च के दिन जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन […]

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट. झारखंड मुक्ति मोरचा के केंद्रीय निर्देश पर भूमि अधिग्रहण अध्यादेश एवं स्थानीय नीति बनाये बगैर नौकरी में नियुक्ति के विरोध में एक दिवसीय धरना का आयोजन सोमवार को समाहरणालय के समक्ष किया जायेगा.

संबंध में जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम ने बताया कि पूरे प्रदेश में दो मार्च के दिन जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाना है.

इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश और स्थानीय नीति बनाये बिना राज्य सरकार द्वारा नियुक्ति किये जाने का विरोध प्रकट किया जायेगा. इस धरना प्रदर्शन में जिला क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ता पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर के सदस्य भाग लेंगे. धरना प्रदर्शन के बाद एक ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola