ओके.... क्रिकेट टूर्नामेंट में देवघर टीम ने बाजी मारी

Published at :01 Mar 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
ओके.... क्रिकेट टूर्नामेंट में देवघर टीम ने बाजी मारी

फोटो : 01 जाम 10 विजेता टीम को पुरस्कार देते कृषि मंत्री रंधीर सिंहप्रतिनिधि, जामताड़ासीतलपुर खैल मैदान में रविवार को संघर्ष क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि में झारखंड के कृषि मंत्री रंधीर सिंह उपस्थित थे. फाइनल खेल बरमसिया और देवघर के बीच खेला गया. जिसमें देवघर की […]

विज्ञापन

फोटो : 01 जाम 10 विजेता टीम को पुरस्कार देते कृषि मंत्री रंधीर सिंहप्रतिनिधि, जामताड़ासीतलपुर खैल मैदान में रविवार को संघर्ष क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि में झारखंड के कृषि मंत्री रंधीर सिंह उपस्थित थे. फाइनल खेल बरमसिया और देवघर के बीच खेला गया. जिसमें देवघर की टीम ने 15 ओवर में सात विकेट खो कर बरमसिया के टीम को पराजित किया. बरमसिया की टीम ने अपनी पाली में 16 ओवर में 84 रन बनाये. जबकि देवघर की टीम ने 15 ओवर में 85 रन बनाकर विजय हासिल की. मुख्य अतिथि ने कहा कि बेहतर खेल का प्रदर्शन कर आप अपने आय को बढ़ा सकते हैं. उन्होंने खिलाडि़यों को सहयोग देने की भी बात कही. देवघर की टीम के परवेज आलम को मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया. मंत्री द्वारा विजेता टीम व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. मौके पर क्लब के सदस्य अलीम अंसारी, सलामत अंसारी, गुल मोहम्मद, डॉ मुकेश, मोलाना मोइन, वसीम अंसारी, मंसुर अंसारी, रिजवान अंसारी, तनवर आलम उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola