उपायुक्त ने शहर की साफ-सफाई का लिया जायजा

फोटो : 01 जाम 01नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने शहर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शहर के सुभाष चौक , बैंक रोड एवं कोर्ट मोड़ आदि का निरीक्षण किया. क्रम में मैगजीन हॉल के पास पड़े कचरे को देखकर नाराज हुए और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. […]
फोटो : 01 जाम 01नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह ने शहर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शहर के सुभाष चौक , बैंक रोड एवं कोर्ट मोड़ आदि का निरीक्षण किया. क्रम में मैगजीन हॉल के पास पड़े कचरे को देखकर नाराज हुए और अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. वहीं उन्होंने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया की सड़क के किनारे सादे रंग से बोर्डर दें ताकी सड़क देखने में सुंदर लगे. साथ ही कहीं सड़क के किनारे जो भी पेड़ है उसे भी सफेद रंग से रंग दें. नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता को महिला कॉलेज से सटे खाली जगहों पर नगर पंचायत के फंड से स्टॉल बनवाने की बात कही. जिससे जमीन का सही से उपयोग हो सके और राजस्व की प्राप्ति हो सके. वहीं सभी चाय दुकानदारों को नोटिस देकर कचरा नहीं फेंकने का भी निर्देश दिया तथा नगर में जगह-जगह डस्टबीन लगाने की भी बात कही. उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि अगर कोई शहर में गंदगी फैलता है तो वो दंड का भागी बनेगा. इसके अलावा बरसात में पानी का जमाव नहीं हो इसके लिए प्रशासन को तैयार रहने और खाका तैयार करने की बात कही. ताकि बरसात में लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो. मौके पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शलैश प्रियदर्शी, पथ प्रमंडल कार्यपालक पदाधिकारी जय प्रकाश सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










