विकास समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

Published at :01 Mar 2015 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
विकास समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाजामताड़ा कॉलेज में विकास समिति की बैठक शनिवार को किया गया. इसकी अध्यक्षता डॉ निलेश कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि कॉलेज में चहारदीवारी नहीं होने के कारण काफी परेशानी होती है. शीघ्र ही चहारदीवारी के लिये प्रस्ताव विश्वविद्यालय को दिया जायेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि कॉलेज की सभी कार्य […]

विज्ञापन

नगर प्रतिनिधि, जामताड़ाजामताड़ा कॉलेज में विकास समिति की बैठक शनिवार को किया गया. इसकी अध्यक्षता डॉ निलेश कुमार ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि कॉलेज में चहारदीवारी नहीं होने के कारण काफी परेशानी होती है. शीघ्र ही चहारदीवारी के लिये प्रस्ताव विश्वविद्यालय को दिया जायेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि कॉलेज की सभी कार्य सुचारू चले इसके लिये सभी को मिलजुल कर कार्य करने की जरूरत है. यदि किसी शिक्षक एवं कर्मी को किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो वो बेझिझक हम से मिल सकते हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि कॉलेज की विधि व्यवस्था बनी रहे, इसके लिये सभी को जागरूक होने की जरूरत है. छात्र एवं छात्राओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इस बात को ध्यान में रखने की जरूरत है. वही उन्होंने कहा कि कॉलेज का रंगरोगण और उसकी मरम्मत की जायेगी. मौके रवि गोपाल सिंह, महादेव चंद्र यादव, किशोर सिंह सहित अन्य उपस्थित थें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola