ओके... 15वीं सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित

फोटो: 28 जाम 07 मिहिजाम . चिरेका के कस्तूरबा गांधी अस्पताल द्वारा 15 वीं सतत चिकित्सा शिक्षा सीएमइ कार्यक्रम चित्तरंजन क्लब में शनिवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम में चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अमिता तायल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. सीपी तायल महाप्रबंधक चिरेका अध्यक्ष के रूप में एवं विशेष अतिथि […]
फोटो: 28 जाम 07 मिहिजाम . चिरेका के कस्तूरबा गांधी अस्पताल द्वारा 15 वीं सतत चिकित्सा शिक्षा सीएमइ कार्यक्रम चित्तरंजन क्लब में शनिवार को आयोजित किया गया. कार्यक्रम में चिरेका महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा अमिता तायल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं. सीपी तायल महाप्रबंधक चिरेका अध्यक्ष के रूप में एवं विशेष अतिथि डॉ जे स्वाइन प्रबंधन निदेशक पूर्व रेल ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की. कार्यक्रम में विभिन्न औषधीय क्षेत्रों में सभी उत्पादन इकाइयों और पूर्वी रेलवे, दक्षिण पूर्वी रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे और चिरेका के चिकित्सकों ने हिस्सा लिया. इस दौरान विभिन्न रेलवे के चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किये. इनमें डॉ बिपलब नंदी भूतपूर्व संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारी, डॉ आलोक मजूमदार मुख्य विशेषज्ञ, डॉ संजय कुमार प्रबंध निदेशक, डॉ अमित बसु एसीएचडी, डॉ एके चक्रवर्ती, डॉ जे मित्रा डीएमओ, डॉ चंदन पाठक एसीएचडी हावड़ा पूर्व रेलवे, डॉ सत्यजीत बसु निदेशक, सुब्रत घोष, संजय मित्रा निदेशक ने शोधपत्र प्रस्तुत किये.मौके पर डॉ आलोक मजुमदार आयोजन कमेटी के अध्यक्ष व डॉ एस गुप्ता, डीएमओ कमेटी के सचिव के रूप में उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










