ओके... देवलेश्वर धाम में 30 जोड़ों ने रचाया विवाह

फोटो: 27 जाम 09 नये जोडे की – मंदिर तक पहुंचने का मार्ग जर्जर- श्रद्धालुओं के लिए नहीं है विश्रामगृह नाला . बंगला पंचांग के अनुसार क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवलेश्वरधाम में शुक्रवार को 30 जोड़ों ने विवाह रचाया. मंदिर के पुजारी रासविहारी एवं दामोदर झा से मिली जानकारी के अनुसार दुमका जिला के […]
फोटो: 27 जाम 09 नये जोडे की – मंदिर तक पहुंचने का मार्ग जर्जर- श्रद्धालुओं के लिए नहीं है विश्रामगृह नाला . बंगला पंचांग के अनुसार क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल देवलेश्वरधाम में शुक्रवार को 30 जोड़ों ने विवाह रचाया. मंदिर के पुजारी रासविहारी एवं दामोदर झा से मिली जानकारी के अनुसार दुमका जिला के मकरमपुर, मसलिया, देवघर जिला के बेलियापुर, वीरभुम के गेरूआपहाड़ी, शंकरपुर, जलाईं, अमलाजोड़ा, सटकी, बिराजपुर, बिंदापाथर, जामताड़ा समेत विभिन्न जगहों से लोग बाबाधाम में शादी के लिए पहुंचे. विवाह कार्यक्रम के संचालन में मंदिर प्रबंध कमेटी के सचिव मागाराम विद के अलावा नित्यगोपाल मंडल, हराधन कर, रतन कुमार दास, हीरालाल मंडल ने सक्रिय भूमिका निभायी.दूर-दूर से आते है जोड़े:बताते चले कि एक समय था जब देवलेश्वर महादेव के दरबार में सिर्फ गरीब और कमजोर तबके के लोग ही शादी करने के लिए पहुंचते थे. लेकिन पिछले करीब दो दशकों से बाबाधाम आने वालों की संख्या बढ़ी है. अब सक्षम घर के लोग भी बाबा दरबार में आकर विवाह के बंधन में बंधते हैं. साल भर पहुंचते हैं भक्त: बाबाधाम में सालों भर भक्तों के आने का सिलसिला जारी रहता है. हाल ही में पंाजुनिया मोड़ से प्रारंभ किये गये एक दिशा को छोड़ बाबाधाम आने के लिए तीन दिशा में से एक भी अच्छी सड़क नहीं बनी है. इतना ही नहीं बाबाधाम में सालों भर आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए विश्राम घर भी नहीं है. तत्कालीन कृषिमंत्री सत्यानंद झा के कार्यकाल में पर्यटन स्थल के रूप में इस स्थल को विकसित करने की दिशा में पहल की गयी. लेकिन वह भी अधूरी ही रह गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










