नौ दिवसीय बंगला भागवत कथा का समापन

Published at :27 Feb 2015 9:03 PM (IST)
विज्ञापन
नौ दिवसीय बंगला भागवत कथा का समापन

जामताड़ा: शहर के गांधी मैदान में नौ दिनों से चले आ रहे बंगला भागवत कथा कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हो गया. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष सरीक हुए. अंतिम दिन जरासंघ प्रसंग, शिशुपाल उद्धार, भक्त सुदामा चरित्र, नव योगेंद्र संवाद, राजा परीक्षित का आनंद लोक प्रवेश की कथा कही गयी. […]

विज्ञापन

जामताड़ा: शहर के गांधी मैदान में नौ दिनों से चले आ रहे बंगला भागवत कथा कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हो गया. इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष सरीक हुए. अंतिम दिन जरासंघ प्रसंग, शिशुपाल उद्धार, भक्त सुदामा चरित्र, नव योगेंद्र संवाद, राजा परीक्षित का आनंद लोक प्रवेश की कथा कही गयी. कथा वाचक श्रीमद सुब्रत बंंदोपाध्याय कोलकाता निवासी के मधुरकंठ से नौ दिनों तक कथा वाचन हुआ. कार्यक्रम के बीच में राधे राधे के संगीतमय धुन से लोग मंत्र मुग्ध हो गये.

दोपहर में आयोजन समिति द्वारा खिचड़ी भोग प्रसाद का भी वितरण किया गया. आयोजन समिति के मोहन लाल वर्मण, संजय वर्मण, महेंद्र वर्मण, बुलु चक्रवर्ती, काजल दत्ता सहित अनेकों सदस्य ने खिचड़ी प्रसाद का वितरण में अपना सहयोग किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola