नया रेल बजट जनता के साथ धोखा : विधायक

जामताड़ा . स्थानीय विधायक डॉ इरफान अंसारी ने नये रेल बजट को जनता के साथ धोखा बताया है. उन्होंने कहा कि जिस आशा के साथ नये रेल बजट का जनता इंतजार कर रहे थे. उसकी खबर जानने के बाद लोगों में काफी दुख पहुंचा है. विशेष कर झारखंड राज्य के साथ छलावा एवं नाइंसाफी की […]
जामताड़ा . स्थानीय विधायक डॉ इरफान अंसारी ने नये रेल बजट को जनता के साथ धोखा बताया है. उन्होंने कहा कि जिस आशा के साथ नये रेल बजट का जनता इंतजार कर रहे थे. उसकी खबर जानने के बाद लोगों में काफी दुख पहुंचा है. विशेष कर झारखंड राज्य के साथ छलावा एवं नाइंसाफी की गयी है. राज्य से केंद्र सरकार को काफी आय एवं खनिज संपदा के माध्यम से आय पहुंचता है. उसकी अपेक्षा राज्य के जनता को इस बार के रेल बजट से कोई ज्यादा लाभ नजर नहीं आ रहा है. उन्होंने यह भी कहा है कि इस बार का रेल बजट गरीबों को कम लाभ और अमीर एवं पूंजी पतियों को अधिक लाभ पहुंचाने वाला रेल बजट है.—————————–फोटो : 26 जाम 21 विधायक डॉ इरफान अंसारी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










