ओके...रेल बजट पर प्रतिक्रिया

फोटो : 26,13,14,15,16,17नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा बुधवार को संसद में रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा रेल बजट पेश करते ही लोगों ने आकलन शुरू कर दिया. साथ ही नफा-नुकसान सोचने लगे. कुछ ने इस बजट को बेहद अच्छा बताया तो कुछ ने इसे निराशाजनक बताया है. हालांकि इस बजट में जामताड़ा का कोई जिक्र नहीं किया […]
फोटो : 26,13,14,15,16,17नगर प्रतिनिधि, जामताड़ा बुधवार को संसद में रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा रेल बजट पेश करते ही लोगों ने आकलन शुरू कर दिया. साथ ही नफा-नुकसान सोचने लगे. कुछ ने इस बजट को बेहद अच्छा बताया तो कुछ ने इसे निराशाजनक बताया है. हालांकि इस बजट में जामताड़ा का कोई जिक्र नहीं किया गया है. शायद इससे भी लोगों में निराशा है. कुछ ने यात्री किराया नहीं बढाने, 400 स्टेशनों पर वाई फाई की सुविधा देने, बायो टॉयलेट सहित अन्य सुविधाओं से स्टेशन को लैस करने के फैसले को सराहा है. महिला बोगी में सीसीटीवी कैमरा लगाये जायेंगे. इसे लोग पसंद कर रहे हैं. इस बाबत जामताड़ा के लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है.रेल बजट औसत बजट है. नयी सुविधाओं को लाकर यात्रियों को थोड़ी राहत अवश्य दी है.- प्रवीण अग्रवाल, सदस्य मारवाड़ी युवा मंचइस बार रेल बजट ने आम लोगों को राहत दी है. जेनरल टिकट की ऑन लाइन बुकिंग सराहनीय कदम है.- चंदन पशुरामका, सदस्य मारवाड़ी युवा मंच इस बजट ने व्यापारी वर्ग को निराश किया है. माल भाड़ा, अनाज, दाल की ढुलाई महंगी कर दी गयी है. जिससे महंगाई फिर से बढ़ेगी.-गोपाल डालमिया, व्यापारी रेल बजट में झारखंड को कोई लाभ नहीं मिला. हालांकि किराया नहीं बढ़ाकर लोगों को राहत दी है.- संजय वर्मण, सदस्य लायंस क्लबरेल बजट एक छलावा है. किसी भी तरह से आम लोगों के लिए बजट नहीं है. खास कर झारखंड के लिए तो बजट है ही नहीं.-पशुपति देव, अध्यक्ष 74 चेनता मंच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










