ओके... पुलिया निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोका

फोटो : 26 जाम 03 विरोध करते ग्रामीणप्रतिनिधि, कुंडहित शीला नदी के कलीडीह मकरंधा घाट पर विशेष प्रमंडल से बनाये जा रहे पुलिया व पहुंच पथ के कार्य को ग्रामीणों द्वारा बंद कर दिया गया. घटिया कार्य एवं पथ की ऊंचाई के बराबर गार्डवाल का निर्माण नहीं कराने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीण […]
फोटो : 26 जाम 03 विरोध करते ग्रामीणप्रतिनिधि, कुंडहित शीला नदी के कलीडीह मकरंधा घाट पर विशेष प्रमंडल से बनाये जा रहे पुलिया व पहुंच पथ के कार्य को ग्रामीणों द्वारा बंद कर दिया गया. घटिया कार्य एवं पथ की ऊंचाई के बराबर गार्डवाल का निर्माण नहीं कराने पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया. ग्रामीण बिमल पूजहर, रतन पूजहर, पहाडि़या पूजहर, विष्णु पूजहर, नारायण पूजहर, साकी पूजहर, सुकेन पूजहर, कृष्ण पूजहर, राम हांसदा, रूपलाल हेंब्रम, एसके फटिक ने कहा कि कार्य शुरू हुए एक वर्ष हो गये हैं लेकिन अभी तक संवेदक द्वारा सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया गया है. कार्य को देखने के लिए कनीय अभियंता भी नहीं आते हैं. ग्रामीणों ने वरीय पदाधिकारी के पहुंचने के बाद ही कार्य शुरू करने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










